‘शिवलिंग’ पर आदेश के खिलाफ आज सुनवाई

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 46 Second

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक फैसले को चुनौती देनी वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा. हाईकोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया था. इस सर्वेक्षण में शिवलिंग की उम्र निर्धारित करने वाली तकनीक भी शामिल है.

 मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता की दलीलों का संज्ञान लिया और याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर अपील लंबित है. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 12 मई को, अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर, ज्ञानवापी परिसर में मिली उस संरचना की उम्र निर्धारित करने का आदेश दिया था.

उच्च न्यायालय ने वाराणसी जिला अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसके तहत मई 2022 में ज्ञानवापी परिसर में किए गए सर्वे के दौरान मिली संरचना का वैज्ञानिक परीक्षण कराने की अपील वाली याचिका खारिज कर दी गई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमीन के बदले नौकरी मामले में राबड़ी से पूछताछ

Share on Social Mediaनई दिल्ली. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जमीन के बदले नौकरी मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं. धनशोधन से जुड़े मामले में उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई. राबड़ी देवी सुबह 11 बजे ईडी के […]