बीजेपी नेत्री को आया हार्टअटैक, मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

टिकटॉक स्टार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेत्री सोनाली फोगाट की मौत हो गई है. गोवा में हार्टअटैक की वजह से 42 वर्षीय सोनाली फोगाट का निधन हो गया. सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था. चुनाव के दौरान वो टिकटॉक पर अपने वीडियोज के लिए भी काफ़ी चर्चित रही थीं.

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट का सोमवार रात गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी थी.
बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा गई थीं. स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह की पुष्टि करने में जुटा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Share on Social Mediaलखनऊ, 23 अगस्त  लखनऊ की एक अदालत ने हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सपना पर आरोप है कि एडवांस भुगतान किए जाने के बाद भी उन्होंने एक डांस कार्यक्रम को रद्द कर किया और टिकट लेने वालों को पैसे […]

You May Like