कबीर खान की वेबसीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरूख खान ने फ्री में किया था काम

rashtra path
Share on Social Media

मुंबई । बॉलीवुड फिल्मकार कबीर खान की वेबसीरीज द फॉरगॉटन आर्मी में शाहरूख खान ने फ्री में काम किया था। कबीर खान ने वर्ष 2020 में वेबसीरीज ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ बनायी थी। इस वेबसीरीज में सनी कौशल, शरवरी वाघ, करणवीर मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे। शाहरुख खान ने बतौर नैरेटर इस सीरीज में काम किया था।उन्होंने अपनी आवाज इस सीरीज में दी थी।कबीर खान ने बताया है कि शाहरुख ने इसके लिए पैसे नहीं लिए थे। कबीर खान ने बताया,जब मैंने ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ बनाई, तो सोचा कि इसे कौन नैरेट करेगा और फिर ख्याल आया कि शाहरुख खान को करना चाहिए। मैंने उन्हें कॉल किया और कहा, शाहरुख एक सीरीज है, जो मैंने आजाद हिंद फौज पर बनाई है, क्या उसे अपनी आवाज देंगे। शाहरूख ने कहा ‘बिल्कुल’। शाहरूख ने फ्री में वॉयसओवर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोरबंदर में मंडाविया ने स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेला

Share on Social Mediaपोरबंदर । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के पोरबंदर ने स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलकर बल्लेबाजी में हाथ अजमाया। श्री मंडाविया ने इस दौरान गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर भी अपना हाथ अजमाया। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ क्रिक्रेट खेलने के बाद उनसे बातचीत भी […]

You May Like