टॉप्स ने बनाया करीना कपूर को ब्राण्ड एम्बेसडर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

टॉप्स (जो कि भारत की प्रमुख एफएमसीजी ब्रांड्स में से एक है), ने पिकल्स और सॉस की रेंज में अपनी प्रभावशाली मौजूदगी को और मजबूती देने के लिए हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान को कंपनी के उपरोक्त प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में टॉप्स की रिसर्च टीमों की ओर से किए गए सर्वे में ये पाया गया है की छोटे शहरों में रहने वाले लोगों का उन एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की तरफ रुझान होता है जिसमें उन्हें विविधता और सुविधा मिले और इसके साथ ही जो स्वाद और विश्वास के मानकों पे भी खरे उतरते हों।

इस निष्कर्ष से प्रेरित होकर टॉप्स ने अपने पिकल्स और सॉसेस की नवीन और विशिष्ठ रेंज को मार्किट में लांच करा है। टॉप्स ब्रांड का करीना कपूर को बतौर सेलिब्रिटी ब्रांड एंबेसेडर अपने प्रचार अभियान में शामिल करने का लक्ष्य बाजार में उपभोक्ताओं से अपने जुड़ाव को और मजबूती देना है। उपभोक्ताओं के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए कंपनी ने करीना, जो की इंडस्ट्री की एक प्रतिष्ठित एवं दिग्गज अभिनेत्री हैं और टॉप्स ब्रांड की विचारधारा को प्रभावशाली रूप से दर्शाने में सक्षम हैं, को भारत में अपने ब्रांड का चेहरा बनाकर इस कैंपेन में शामिल किया है। इस साझेदारी से उत्साहित टॉप्स के वाईस-चेयरमैन, डॉ. नितिन सेठ का कहना है कि करीना के साथ साझेदारी ऐसे समय हुई है, जब कंपनी पिकल्स और सॉस की नई रेंज लॉन्च कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Bhupesh Baghel के आदेश पर अमल, 4 डाक्टरों को नोटिस…

Share on Social MediaCM Bhupesh Baghel News CM Bhupesh Baghel के निर्देश पर कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्टर ने जिला अस्पताल सहित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर पिछले 2 दिनों में डॉक्टरों की पर्चियों […]

You May Like