दोस्त की भांजी से प्रेम करना पड़ गया महंगा, तीन दोस्तों ने मिलकर की हत्या

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

 दुर्ग निवासी प्रकाश ठाकुर को अपने दोस्त की भांजी से प्रेम करना इतना भारी पड़ गया कि उसको अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। उसके दोस्त ने ही अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर मठपारा स्थित टप्पा तालाब में ले जाकर फेंक दिये। टप्पा तालाब में मिले शव के बाद पुलिस हरकत में आई और उसके जांच में जुट गई और उसके हत्यारों को पकड़कर जेल के सलाखों के पीछे धकेल दिया। इस मामले में आज पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों के सामने खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने किया।

एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि मृतक प्रकाश ठाकुर दुर्ग के शिवपारा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दोस्त बलदाऊ उर्फ हर्ष सारथी की भांजी से प्रेम संबंध था। मोहल्ले की एक शादी में हर्ष ने अपनी भांजी के साथ प्रकाश को देख लिया था। वह वहां से चला गया और अपने दोस्त लल्लन सारथी (19 साल) और मीर सार्थी (20 साल) के साथ मिलकर प्रकाश की हत्या को योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक विकास उपाध्याय लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

Share on Social Media विधायक विकास उपाध्याय ने शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड क्र.23 अन्तर्गत बीएसयूपी कॉलोनी कोटा के आम नागरिकों के समस्याओं से रूबरू हुए एवं जोन के अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने निर्देशित किये रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड क्र.23 अन्तर्गत […]

You May Like