विधायक विकास उपाध्याय लोगों की समस्याओं से हुए रूबरू

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

विधायक विकास उपाध्याय ने शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड क्र.23 अन्तर्गत बीएसयूपी कॉलोनी कोटा के आम नागरिकों के समस्याओं से रूबरू हुए एवं जोन के अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने निर्देशित किये

रायपुर। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने शहीद मनमोहन बख्शी वार्ड क्र.23 अन्तर्गत बीएसयूपी कॉलोनी कोटा के आम नागरिकों के समस्याओं से रूबरू हुए एवं जोन के अधिकारियों को समस्या के निराकरण करने निर्देशित किये। विकास उपाध्याय ने कहा कि बीएसयूपी कॉलोनी के अंतर्गत ब्लॉक-3 में पानी की समस्या थी, जिसके लिए तत्काल पानी की टंकी मुहैया करवाई गई एवं कुछ दिनों पूर्व एक नया बोर (नलकूप) भी खनन् किया गया। ब्लॉक-06 में बोर पम्प खराब स्थिति में थी, जिसे तत्काल सुधारने हेतु कार्यवाही किया गया एवं नई पाईप लाईन हेतु 07 लाख 77 हजार रूपये की स्वीकृति कराई गई। जिसका कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा और वार्ड क्र.23 के विभिन्न स्थानों में साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही 25 अप्रैल और 26 अप्रैल को सफाई गैंग अमला पूरे वार्ड क्र.23 स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की साफ-सफाई करेंगे, जिन्हें विधायक विकास उपाध्याय ने निर्देशित किया है। आज के इस जनसंपर्क के दौरान वार्ड के पार्षद प्रकाश जगत, जोन क्रमांक-07 के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित काफी संख्या में आमजन व कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदलती दुनिया और समय के अनुसार खुद को ढाले: PM Narendra Modi

Share on Social MediaPM Narendra Modi PM Narendra Modi ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में गुरुवार को लोक प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने व अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने तेज गति से बदलती दुनिया में समय के अनुसार चलने की सलाह दी […]

You May Like