200 से अधिक किसान 100 से अधिक प्रोडक्ट्स, 1 उद्देश्य: ऑर्गेनिक फ़ूड को सभी भारतीय रसोई तक पहुंचाना : ऑर्गालाइफ़

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कोरोना संक्रमण के बाद से इंडियंस अपनी हेल्थ को लेकर बेहद संजीदा हुए हैं। वे आज ऐसे फूड आइटम्स अपने खाने के मेन्यू में शामिल कर रहे हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट कर सकें। हम सभी जानते हैं कि रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होती है, इस समय यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया है कि हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करें और यह सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करता है कि हम किस तरह के भोजन का सेवन कर रहे हैं। डॉक्टर्स एंड नुट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रतिरक्षा प्रणाली यानि इम्युनिटी को मजबूत करने का सबसे आसान तरीका है ऑर्गेनिक फ़ूड।

कई शोधों ने साबित कर दिया है ऑर्गेनिक फूड्स आपके स्वास्थ्य स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है. रोजाना ऑर्गेनिक फूड्स का सेवन करने से हम बीमारियों से बचे रहते हैं. यह केमिकल फ्री फूड होता है जिसमें किसी भी तरह के रासायनिक उत्पादों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसलिए यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करता है।

ऑर्गेनिक फूड में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो डायबिटीज, माइग्रेन, दिल की बीमारियों से दूर रखते हैं. इसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है. इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है. ऑर्गेनिक फूड्स की खासियत है कि इसमें किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. इन फूड्स को रोजाना खाने से आपकी इम्यूनिटी स्ट्रांग रहती है. यह आपके स्वास्थ्य के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

भारत में पहले से हेल्दी और ऑर्गेनिक फूड पर शुरू कई स्टार्टअप्स को भी इस कोरोना काल में काफी रफ्तार मिली है। इन्हीं में से एक हैं रायपुर छत्तीसगढ़ का ऑर्गालाइफ़, जिन्होंने लोगो की इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेद से प्रेरित होकर गुड़ से बने कई प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च किये। जिनमे गुड़ और उसके साथ ही साथ इस्तमाल किये सभी इंग्रेडिएंट सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हैं, जिनमे से कई प्रोडक्ट्स जैसे गुड़ पान, गुड़ चना लोगो को बेहद पसंद आ रहे हैं, और आज उनकी डिमांड देशभर में हो रही है।

2014 में सिर्फ ऑर्गेनिक गुड़ बेचने के साथ ऑर्गालाइफ़ ने अपने सफर की शुरुआत और लोगों को बेहतर जैविक खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ ऑर्गालाइफ़ ने अपने कदम बढ़ाये, ताकि ऑर्गेनिक फ़ूड सभी भारतीय रसोई तक पहुंचे और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाए, और आज इसी उद्देश्य के साथ 100 से अधिक ऑर्गेनिक और इकोफ्रैंडली उत्पादों के साथ ऑर्गालाइफ़ अपने पंख फैला रहा है। जिसमें ऑर्गालाइफ़ के इनहॉउस प्रोडक्ट्स जैसे ऑर्गेनिक गुड़, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी, ग्रॉसरी रेंज के अंदर मसालो से ले कर दालें , चावल, वुड प्रेस्सेड आयल इत्यादि शामिल है। इसके अलावा हर्बल साबुन और इको फ्रेंडली टूथब्रश और नीम वुड कॉम्ब जैसे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी लोगो तक पंहुचा रहें है।

ऑर्गालाइफ़ के पास आज अपना खुद का वितरण नेटवर्क है  तथा देश के औधोगिक राजधानी मुंबई के साथ ही साथ मध्य भारत में कई खुदरा स्टोर भी हैं। कंपनी अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट www.orgalife.in के साथ पुरे भारत में अपने सभी उत्पाद उपलब्ध करा रही है और एमाज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे अन्य प्रमुख प्लेटफार्म में मजबूत डिजिटल पकड़ भी बना चूकी है।

ऑर्गालाइफ़ की विश्वसनीयता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की जैविक खाद्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा ऑर्गालाइफ़ ऑर्गेनिक स्टोर को “सुरक्षित जैविक खाद्य उत्पाद” के रूप में सम्मानित किया गया है।

orgalife.in

ऑर्गालाइफ़ देश भर के 200 से अधिक किसानों के नेटवर्क जिनके पास जैविक खेती करने का सर्टिफिकेट है उनके साथ काम कर रहा है, जो उन किसान परिवारों के जीवन में मुस्कान ला रही है। ऑर्गालाइफ़ आज उन चुनिंदा ब्रांड में से एक है जो केवल बिज़नेस और कमाई के उद्देश्य के साथ नहीं लोगो बेहतर जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करनी की अपनी सोच के साथ काम कर रहा है।

https://youtu.be/2UvThmtL_I0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाइक को वाहन ने मारा टक्कर, दो दोस्तों की मौत

Share on Social Mediaधमतरी में मंगलवार रात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा वाहन के बाइक को टक्कर मारने के चलते हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक युवक का सिर कुचलता हुआ वाहन निकल गया। […]

You May Like