छत्तीसगढ़ में नहीं टूटेगा किसी का मकान, सबको मिलेगा पट्टा: साय

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिफरा में की गई विजय संकल्प सभा में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी का मकान नहीं टूटेगा। उन्होंने शुक्रवार की शाम को कहा कि सबको पट्टा दिया जाएगा। केंद्र और राज्य में आप लोगों के सहयोग एवं आशीर्वाद से डबल इंजन की भाजपा सरकार स्थापित है। अब आप लोगों का दायित्व है कि स्थानीय स्तर पर हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत के साथ विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी तक सात हजार करोड़ से भी अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है। आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में 11 में से 10 सांसद भारतीय जनता पार्टी के चुनकर केंद्र में भेजे गए हैं। इनमें से इकलौते सांसद तोखन साहू को केंद्र सरकार में नगरीय निकाय का राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि अब आप लोगों का दायित्य है कि बिलासपुर नगर निगम के स्थानीय चुनाव में मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के नेतृत्व में स्थानीय सरकार बनानी है। सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने सभी अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। सीएम साय ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जनता से किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया। जनता से विश्वासघात कर भ्रष्टाचार कर पैसों की बंदरबांट की। शराब घोटाला, कोयला, चावल एवं पीएससी में घोटाला किया। ये सभी आरोपित जांच के बाद अब जेल में हैं। राज्य की जनता में मामले उजागर होने पर आक्रोश था और उन्होंने भ्रष्टाचारी सरकार को बेदखल कर दिया। मोदी की गारंटी सांय-सांय पूरी हो रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परीक्षा पे चर्चा : युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छात्र छात्राओं के साथ सुनी “परीक्षा पे चर्चा” की आठवीं कड़ी रायपुर । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल देश की प्रगति की चिंता ही नहीं करते, बल्कि वे युवाओं से विशेष जुड़ाव रखते हैं। उनका यह प्रयास है कि भावी पीढ़ी […]

You May Like