सीएम सुरक्षा प्रभारी और पीसीसी संचार विभाग अध्यक्ष के बेटे अस्पताल में भर्ती, सीएम भूपेश बघेल मिले

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुरक्षा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बेटे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों के स्वास्थ्य का हाल जानने सीएम भूपेश बघेल आज अस्पताल पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा, आज राजधानी रायपुर के एमएमआई अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के सुपुत्र और मेरे सुरक्षा प्रभारी प्रफुल्ल ठाकुर के स्वास्थ्य का हालचाल जाना. ईश्वर से दोनों के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं. मिली जानकारी के अनुसार सुशील आनंद शुक्ला का बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था.

 

 

Next Post

डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 9 किलो वजनी 3 साल की मासूम के फेफड़े से निकला 1.5 किलोग्राम का ट्यूमर

Share on Social Mediaरायपुर . डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर के हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग में 3 साल की बच्ची के छाती के अंदर हार्ट के पीछे स्थित एवं हार्ट से चिपके हुए 1.5 किलोग्राम के ट्यूमर (कैंसर) का सफल ऑपरेशन करके बच्ची को नई जिंदगी दी […]

You May Like