नवजोत सिद्दू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 हफ्ते टली, एफिडेविट किया दाखिल

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चल रही रोडरेज मामले की सुनवाई 2 हफ्ते के लिए टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सिद्धू के वकील से जवाब मांगा है। इससे पहले सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि उन्हें रोडरेज मामले में सजा न दी जाए।

सिद्धू ने एफिडेविट दाखिल किया कि पिछले 3 दशक में उनका राजनीतिक और खेल करियर बेदाग रहा है। राजनेता के तौर पर उन्होंने न सिर्फ अपने विस क्षेत्र अमृतसर ईस्ट बल्कि सांसद के तौर पर बेजोड़ काम किया है। उन्होंने लोगों के भले के लिए कई काम किए हैं। उनसे कोई हथियार भी बरामद नहीं हुआ और उनकी मरने वाले से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी जाए। उन्हें दी गई 1 हजार जुर्माने की सजा पर्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटी अचानक और 4 लोगों की मौत, कई घायल

Share on Social Mediaसूरजपुर जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है […]