नामी कंपनी की साइट से नम्बर पता कर ऑर्डर किया सामान, न पते पर पहुंचा, न पैसा वापस

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 39 Second

दुर्ग पुलिस ने एक ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने मेसर्स लक्ष्मी इंडस्ट्रीज सूरत की साइट की हूबहू क्लोन साइट तैयार की थी। इसके जरिए वह एक जानी मानी कंपनी के नाम के आड़ में ठगी का काम करता था। जामुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

जामुल टीआई गौरव पांडेय ने बताया कि सुंदर विहार कालोनी निवासी अभय कुमार शुक्ला पेशे से सिविल कांट्रेक्टर है। उसने शनिवार को थाने में 3 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज कराया है। शुक्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीएसपी के पंडित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र की छत पर एपीपी मेंब्रेन लगाने का कार्य कर रहा है। इसके लिए उसे एपीपी मेंब्रेन की आवश्यकता थी।
उसके सुपरवाइजर योगेन्द्र साहू ने इंटरनेट के जरिए इंडिया मार्ट की साइट में इस प्रोडक्ट को सर्च किया। उसने बताया कि सूरत की कंपनी मेसर्स लक्ष्मी इंडस्ट्रीज में एपीपी मेंब्रेन मिल जाएगा। अभय ने साइट में मिले कंपनी के मालिक अमित साहनी का मोबाइल नम्बर 8400573307 पर 7 जनवरी को कॉल किया। अमित साहनी ने रेट तय होने के बाद 6.30 लाख रुपए का इनवाइस लेटर जीएसटी नंबर के साथ भेजा। जीवित जीएसटी नंबर चेक करके अभय शुक्ला को विश्वास हो गया और वह उसके झांसे में आ गया।
डील तय हो जाने के बाद अभय शुक्ला ने कंपनी के बैंक ऑफ बड़ौदा के दिए खाता नंबर में 3.10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। एडवांस राशि मिलने के बाद अमित शाहनी ने समान ही नहीं भेजा। इसके बाद अभय सूरत जाकर इनवाइस में दिए गए पते पर पहुंचा तो पता चला कि उस कंपनी में एपीपी मेंम्ब्रेन का व्यापार ही नहीं होता है। तब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का आज जन्मदिन, बी ग्रेड फिल्मों में किए काम

Share on Social Mediaटीवी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है. 13 फरवरी 1986 को जन्मी रश्मि आज 36 साल की हो   गई हैं. पूरी इंडस्ट्री एक्ट्रेस को रश्मि के नाम से जानती है. लेकिन एक्ट्रेस का असली नाम शिवानी देसाई है. एक्ट्रेस ने टीवी की […]

You May Like