आसाराम बापू को सूरत दुष्कर्म केस में भी दोषी करार, सजा आज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

गुजरात के गांधीनगर की एक अदालत ने सोमवार को आसाराम बापू को एक महिला शिष्या से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया. मामले में मंगलवार को सजा सुनाई जा सकती है. आसाराम के वकील ने कहा, सत्र अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे.

आसाराम की शिष्या उसके आश्रम में ही रहती थी. दुष्कर्म का मामला दर्ज किए जाने के नौ साल बाद यह फैसला आया है. अभियोजन पक्ष ने कहा,सत्र अदालत के न्यायाधीश डीके सोनी ने साक्ष्यों के अभाव में आसाराम की पत्नी लक्ष्मीबेन, उनकी बेटी और अपराध को बढ़ावा देने के आरोपी चार शिष्यों सहित छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया. बता दें कि पीड़िता की छोटी बहन के साथ आसाराम के बेटे नारायण साईं ने दुष्कर्म किया था और उसे अवैध रूप से कैद कर रखा था. साईं को अप्रैल 2019 में सूरत की एक सत्र अदालत ने दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. छह अक्तूबर, 2013 को आसाराम बापू और छह अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, स्वयंभू संत ने 2001 से 2006 के बीच कई मौकों पर सूरत की महिला शिष्या से दुष्कर्म किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 साल पुराने सरकारी वाहन भी सड़कों से हटेंगे

Share on Social Mediaनई दिल्ली . केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंद्रह साल से पुराने नौ लाख से अधिक सरकारी वाहनों को एक अप्रैल, 2023 के बाद सड़क पर चलाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. इन वाहनों को कबाड़ में तब्दील किया जाएगा. ये वाहन […]