तूफान दितवाह से श्रीलंका में अब तक 123 लोगों की मौत

rashtra path
Share on Social Media

श्रीलंका। श्रीलंका में तूफान दितवाह का कहर जारी है, जहां इसकी वजह से अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग बेघर होकर विभिन्न राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। इस समय राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है। लगातार खराब मौसम की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसकी वजह से करीब 300 भारतीय यात्री तीन दिनों से कोलंबो एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। साइक्लोन दितवाह के चलते चेन्नई की कई उड़ानें रद्द हैं। दुबई से श्रीलंका होते हुए भारत आने वाले लगभग 300 यात्री कोलंबो के बंदरनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अटक गए हैं। इनमें लगभग 150 यात्री तमिलनाडु के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों ने आरोप लगाया है कि संचालन बाधित होने की वजह से उन्हें पर्याप्त भोजन, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 दिनो में मुख्यधारा में लौटें 161 माओवादी

Share on Social Mediaजगदलपुर: बस्तर में माओवादी हिंसा के चार दशक लंबे इतिहास में पहली बार परिस्थितियां इतनी तेज़ी से बदलती दिख रही हैं। दंडकारण्य के सबसे खतरनाक और दबदबा रखने वाले कमांडर हिड़मा की मुठभेड़ में मौत, उसके बाद शीर्ष नेताओं भूपति और रूपेश का सरेंडर, इन घटनाओं ने […]