चंद्रयान-3 अभियान से दुनिया में चांद को चूमने की होड़ तेज

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 46 Second

भारत का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपनी रफ्तार से चांद की कक्षा में घूम रहा है. इस मिशन के लॉन्च होने के बाद से दुनिया में चांद पर जाने की होड़ शुरू हो गई है.

इसरो ने पिछले महीने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था. इसके बाद रूस ने 47 साल बाद लूना-25 को पिछले हफ्ते भेजा. वहीं अब जापान भी चांद की सतह का पता लगाने के लिए तैयार है. जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जॉक्सा (जेएएक्सए) के तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से 26 अगस्त को स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (स्लिम) मिशन को लॉन्च किया जाएगा. इस प्रक्षेपण की प्रक्रिया जापानी एजेंसी के एच-2ए रॉकेट से सुबह छह बजे की जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल नासा भी चांद के लिए दो और मिशन भेजने की तैयारी में है. अंतरिक्ष अभियान की इस कतार में इजरायल और चीन भी खड़े हैं, जो अगले साल तक योजना पर काम करेंगे.

  • भारत ने 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया था यान
  • जापान इस महीने 26 अगस्त को चंद्रमा पर भेजेगा यान

भारत का यान चांद की सतह के और करीब पहुंचेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 अपने 40 दिनों की यात्रा में से 31 दिन पूरे कर चुका है. वह बुधवार सुबह चांद की सतह के और करीब पहुंच जाएगा. इसरो सुबह साढ़े आठ बजे यान के ऑर्बिट बदलने की प्रक्रिया को अंजाम देगा और उसे चांद की 100 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचाएगा. इस यान के लिए चंद्रयान के लिए यह प्रक्रिया काफी अहम है. इसके बाद 17 को चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग होगा. फिर 18 और 20 अगस्त को लैंडर डीबूस्ट (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने के बाद 23 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सटीक जगह खोजना और उतरना आसान हो जाएगा.

आगामी अंतरिक्ष अभियान

  • नासा इस साल पेरेग्रीन मिशन 1 लांच करेगा. इसका नाम कॉमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेस (सीएलपीएस) है
  • इंट्यूएटिव मशीन्स 1 (आईएम-1) लैंडर को नासा ने मालापर्ट ए क्रेटर पर उतारने की योजना बनाई है.
  • लूनर ट्रेलब्लेजर का मिशन चंद्रमा की परिक्रमा करना, सतह पर पानी और स्वरूप के बारे में जानकारी देना शामिल है.
  • नासा अगले साल वाइपर यानी वोलेटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर को चांद पर भेजेगा.
  • नासा ब्लू घोस्ट 1 को इसी साल लांच करेगा.
  • नासा का लक्ष्य 2025 में चांद पर अर्टिमस-2 लैंडर को उतारने का है.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्‍यतिथि आज , राष्ट्रपति और PM सहित बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Share on Social Mediaआज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि है. इस अवसर पर देश के लोग उन्हें याद कर रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अटल […]