फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा, मोदी दुनिया को एकजुट कर सकते हैं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 40 Second

नई दिल्ली. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन संकट के हल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया को एकजुट कर सकता है. उन्होंने यह बात एयर इंडिया और एयरबस के बीच 250 विमानों के खरीद समझौते के लिए आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कही. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निकट भविष्य में भारत विमानन क्षेत्र में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने जा रहा है.

भारत ने फ्रांस और अमेरिका की कंपनियों के साथ कुल 470 विमानों का समझौता किया है. मैक्रों ने कहा, हम यूक्रेन पर रूसी हमले के साथ एक कठिन दौर में भारत की जी-20 अध्यक्षता की सफलता के लिए काम कर रहे हैं. भारत, आपके (मोदी) नेतृत्व में पूरी दुनिया को प्रेरित करने और हमारे सामने मौजूद गंभीर मुद्दे को हल करने में मदद कर सकता है. भारत ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की सार्वजनिक रूप से आलोचना नहीं की है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बीते वर्ष रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

125 इंटरसिटी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना

Share on Social Mediaरेलवे बोर्ड आगामी वित्तीय वर्ष में देशभर में 125 इंटरसिटी वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है. ये ट्रेन प्रमुख रूप से दो बड़े शहरों को जोड़ने का काम करेंगी. रेलवे दशकों पुरानी इंटरसिटी ट्रेन के स्थान पर सेमी हाई स्पीड आधुनिक सुविधा से लैस […]

You May Like