पाकिस्तान में महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल ढाई सौ के पार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

इस्लामाबाद . आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में बेलगाम होती महंगाई ने आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. पिछले कुछ दिनों पहले देश में आटे की भारी किल्लत हो गई थी, लेकिन अब सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी. इससे देश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता को और तेज झटका लगा है.

वित्त मंत्री इशाक दार ने रविवार सुबह यह घोषणा की. इससे पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव प्रत्येक पखवाड़े में महीने की पहली और 16 तारीख को किया जाता था. केरोसिन तेल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में भी 18-18 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 249.80 रुपये प्रति लीटर, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 262.80 रुपये प्रति लीटर, केरोसिन तेल की कीमत 189.83 रुपये प्रति लीटर और हल्के डीजल की कीमत 187 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के पुरखा के सुरता कार्यक्रम में शामिल हुए सुशील सन्नी अग्रवाल

Share on Social Mediaछत्तीशगढ़ी अग्रवाल समाज के 47 वें वार्षिक अधिवेशन पुरखा के सुरता का आयोजन रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के ऑडोटोरियम हाल में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम रहे एवम […]

You May Like