बेमेतरा जिले के अंबर सिंह भारद्वाज ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर  छत्तीसगढ सहित देश का नाम रोशन कर किया गौरवान्वित…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 0 Second

आपको बता दे की छतीसगढ पुलिस से निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज एक मात्र खिलाडी है जिनका चयन  भारतीय टीम मे हुआ और  कनाडा मे आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधित्व कर किया जीत हासिल….निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वज  ने एकल फ्लाइट इवेंट के फायनल राउंड  मे कम्बोडिया के खिलाडी  से 1-0 के अन्तर से हार  कर रजत पदक प्राप्त किया एवं टीम फ्लाइट इवेंट मे फ्रांस की टीम को 5-0 से हरा  कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया …

निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज ने विन्निपेग (कनाडा) में कराटे  इवेंट में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीत कर  देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित करने पर बेमेतरा पुलिस द्वारा बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दिये…आपको बता दे की अखिल भारतीय पुलिस  कण्ट्रोल बोर्ड नई दिल्ली द्वारा वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 दिनांक 28.07.2023 से 06.08.2023 तक विन्निपेग (कनाडा) में कराटे 85 किग्रा (ओवर) इवेंट हेतु चयनित किया…

जो दिल्ली पुलिस के तत्वाधान में दिनांक 16.06.2023 से 25.07.2023 तक नई दिल्ली में प्रतियोगिता का प्रशिक्षण शिविर संचालित किया गया, जिसमें जिला बेमेतरा से निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज  थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा को उस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की अनुमति प्रदान किया गया था। इस प्रतियोगीता मे  देश से कुल 138 खिलाडियो का चयन किया गया जिसमे  छतीसगढ पुलिस से  अम्बर सिंह  एकमात्र खिलाडी है जिनका चयन  भारतीय टीम मे किया गया। जो कनाडा  मे आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स का प्रतिनिधितव कर पुलिस गेम्स, विन्निपेग (कनाडा) में कराटे इवेंट में एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीत कर बेमेतरा जिले, छत्तीसगढ सहित देश का नाम रोशन कर गौरवान्वित किया है। ज्ञात हो कि  अम्बर सिंह का चयन विगत वर्ष दिल्ली मे आयोजित आल  इंडिया पुलिस  ड्यूटी मीट  मे स्वर्ण पदक प्राप्त करने के पश्चात किया गया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस सरकार को बदनाम करने ईडी साजिश रच रही - सुशील आनंद शुक्ला

Share on Social Mediaपिछले लगभग एक साल से भाजपा द्वारा राज्य सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से इनकम टैक्स तथा ई.डी. का दुरुपयोग किया जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी अपने संवैधानिक दायरों से बाहर जाकर कार्यवाही कर रही […]