टाटामारी के “टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर” का हुआ शुभारंभ

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 24 Second

मुख्यमंत्री बघेल ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट एवं उसके लोगो का किया विमोचन

कोंडागांव जिले के टाटामारी में पर्यटकों की सुविधा एवं उन्हें कोण्डागांव के पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से बनाए गए टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्थानीय बिहान समूह की महिलाओं द्वारा शुभारंभ कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक संतराम नेताम के साथ “टूरिस्ट इनफॉरमेशन सेंटर” का निरीक्षण करते हुए “मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट” एवं उसके लोगो का विमोचन किया।

इस अवसर पर टाटामारी के बिहान कैंटीन में कार्यरत महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं सदस्य जयंती ध्रुव के हाथों मुख्यमंत्री ने टाटामारी के ‘टूरिज्म इनफॉरमेशन सेंटर’ का फीता काटकर शुभारंभ कराया।

ज्ञात हो कि कोंडागांव जिले में उपलब्ध पर्यटन की संभावनाओं के विकास एवं उनके द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से “मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट” का विकास किया जा रहा है। इसके लिए 3 दिन एवं 2 रातों का पर्यटन पैकेज तैयार किया गया है, जिसमें पर्यटकों को स्थानीय प्रकृति के सानिध्य में मनोरम वादियों, 20 से अधिक जलप्रपातों, पुरातात्विक अवशेषों, आदिवासी सभ्यता-संस्कृति, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों, कोण्डागांव की अनोखी संस्कृति को दिखाया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए स्कूली बच्चे, संसदीय सचिव ने दिखाई हरी झंडी

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशव्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान दिए निर्देशों का जिला प्रशासन के द्वारा  त्वरित अमल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के जगदलपुर प्रवास में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल का निरीक्षण के दौरान बच्चों से स्वामी आत्मानंद के बारे में जानकारी ली और […]

You May Like