न्यूयॉर्क से लेकर भारत तक बढ़ने लगे गोल्ड के दाम, जानें क्या है कनेक्शन

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 54 Second

मुंबई. अमेरिका और जी7 की ओर से गोल्ड इंपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने के बाद इंटरनेशनल मार्केट से लेकर भारत सोना और चांदी के दाम (Gold Silver Price) में इजाफा देखने को मिल रहा है. न्यूयॉर्क से लेकर नई दिल्ली तक सोने की कीमत में तेजी बनी हुई है. भारत के वायदा बाजार में सोना (Gold Price) एक बार फिर से 51 हजार के नजदीक पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है. वहीं न्यूयॉ​र्क में 7 डॉलर प्रति ओंस की तेजी देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो आर्थिक मंदी और रूसी सोने पर प्रतिबंध से इंटरनेशनल गोल्ड डिमांड में इजाफा होगा और कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी. आइए आपको भी बताते हैं कि भारतीय वायदा बाजार सहित विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

न्यूयॉर्क में Gold And Silver Price

न्यूयॉर्क के वायदा बाजार में सोना वायदा 7 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,837.20 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम में 8.58 डॉलर प्रति ओंस की तेजी देखने को मिल रही है जिसके बाद दाम 1,835.46 डॉलर प्रति ओंस हो गए हैं. वहीं चांदी वायदा की कीमत में 1.07 फीसदी का इजाफा देखने को मिल रहा है. जिसके बाद दाम 21.39 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं. सिल्वर स्पॉट के दाम में 0.95 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है, जिसके बाद दाम 21.37 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

यूरोप और ब्रिटिश बाजारों में भी तेजी

यूरोपीय बाजारों में भी सोना और चांदी तेज भाग रहा है. यूरोप में गोल्ड स्पॉट के दाम 7.81 यूरो प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,739.06 यूरो प्रति ओंस हो गए हैं. जबकि ब्रिटिश बाजारों में 6.72 पाउंड प्रति ओंस की तेजी के साथ 1,495.39 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी की बात करें तो यूरोप और ब्रिटिश बाजारों में एक फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जिसके बाद यूरोप में चांदी के दाम 20.25 यूरो प्रति ओंस और ब्रिटिश बाजार में 17.41 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है.

भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम

भारतीय वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 182 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ 50,805 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वैसे सोना आज 50,730 रुपये प्रति दस ग्राम पर ओपन हुआ था. सिल्वर सितंबर वायदा में 471 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिल रही है त्, जिसके बाद दाम 60,890 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. आज चांदी 60,799 रुपये पर ओपन हुई थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती की स्वीकृति का आदेश जारी

Share on Social Mediaरायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से भर्ती के संबंध में स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी […]

You May Like