रूस की धरती पर भारत के साथ चीनी सैनिक करेंगे युद्धाभ्यास

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 38 Second

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है और तनाव को कम करने के प्रयास हो रहे हैं. दूसरी तरफ, चीनी सेना भारतीय जवानों के साथ युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रही है. चीन की ओर से बताया गया है कि उसके सैनिक रूस में 30 अगस्त से शुरू होने जा रहे ‘वोस्तोक 2022’ सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना भी शिरकत कर रही है. इस सैन्य अभ्यास में चीन की भागीदारी रूस के साथ द्विपक्षीय सहयोग समझौते का हिस्सा है. साथ ही इसका उद्देश्य भाग लेने वाली अन्य सेनाओं के साथ मैत्रीपूर्ण और व्यावहारिक संबंध स्थापित करना, रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना और सुरक्षा से जुड़े खतरों का जवाब देने की क्षमता को मजबूत करना है. तीनों देशों के अलावा बेलारूस, ताजिकिस्तान, मंगोलिया और अन्य देश भी अभ्यास में हिस्सा लेंगे.

एनएसए डोभाल रूस पहुंचे

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बुधवार को अचानक रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे. वहां उन्होंने अपने रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की. उनकी यह यात्रा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सुरक्षा पर उज्बेकिस्तान में होने वाली बैठक से पहले तैयारियों को लेकर मानी जा रही है. इस बैठक में चीन, बेलारूस, पाकिस्तान और ईरान के अधिकारी भी शिरकत करेंगे. इस बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात हो सकती है. इस यात्रा का एक दूसरा पहलू भारत की डिफेंस सप्लाई को समझना है जो भारत की रक्षा तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chhattisgarh News: कॉर्नियल ब्लाइंडनेस फ्री स्टेट के लिए फिर शुरू हुई मुहिम

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ को दृष्टिहीनता मुक्त राज्य बनाने की दिशा में नई पहल की जा रही है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से एक बार फिर से कॉर्नियल ब्लाइंडनेस फ्री स्टेट ( कॉर्निया अंधापन मुक्त राज्य) के लिए मुहिम शुरू की गई है. कोरोना महामारी की […]