जो बाइडन दूसरी बार लड़ेंगे राष्ट्रपति का चुनाव, बोले- रेस में हूं शामिल 

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की कि वह फिर राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अभी में इस रेस में शामिल हूं. बाइडन ने पिछली बार ट्रंप को हराया था.

बाइडन ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिकी पीढ़ियों के सामने ऐसे क्षण आए हैं जब उन्हें लोकतंत्र की रक्षा करनी होती है. उन्होंने कहा कि हमारी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए हमारे मतदान के अधिकार और नागरिक अधिकारों के लिए खड़े होना है. यह हमारे हैं, आइए हमारे साथ जुड़िए. बाइडन ने प्रेसिडेंट लेट्स फिनिश द जॉब के लिए अपना अभियान शुरू किया. बाइडन ने अपने तीन मिनट के वीडियो में कहा कि उन्हें राष्ट्र के चरित्र को बहाल करने के लिए अपने संकल्प को पूरी तरह से साकार करने के लिए और समय चाहिए. मैं चार साल पहले राष्ट्रपति पद के लिए खड़ा हुआ था, तब मैंने कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा के लिए लड़ रहे हैं.

अमेरिका में 2024 में होगा राष्ट्रपति चुनाव

आपको बता दें कि अमेरिका में अगले साल 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होना है. जो बाइडन वर्ष 2020 में राष्ट्रपति चुनाव जीते थे. उनसे पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम आरक्षण खत्म करने के फैसले पर रोक लगा दी

Share on Social Media सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में मुस्लिमों के लिए चार फीसदी आरक्षण खत्म करने के फैसले पर नौ मई तक रोक लगा दी. कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश तब दिया, जब राज्य सरकार ने मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए वक्त देने […]