प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी- छत्तीसगढ़-राजस्थान में जा रही कांग्रेस की सरकार…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली। Rahul Gandhi Statement : राजधानी दिल्ली में कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की जुबान एक बार फिर फिसल गई। दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कह दिया कि छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जा रही हैं। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ हो गया। लेकिन अब राहुल गाँधी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

राहुल गांधी की इस गलती पर बीजेपी हमलावर हो गई है। राहुल गांधी की जुबान फिसलने का यह वीडियो बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए लिखा, राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार जा रही है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NCP विधायकों की अयोग्यता पर नोटिस

Share on Social Mediaसर्वोच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. मामला महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके समर्थक राकांपा विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग पर निर्णय लेने में हो रही देरी का है. शीर्ष अदालत ने शरद पवार […]