दुनिया की बड़ी चुनौतियों का समाधान भारत के सहयोग के बिना संभव नहीं : एस. जयशंकर

0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद पश्चिमी देशों की तरफ से बार-बार यह सवाल उठाया जा रहा है कि नए वैश्विक हालात में भारत अमेरिका की तरफ होगा या चीन-रूस की तरफ। शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्वयं इस सवाल का साफ-साफ जवाब दिया और वह भी वैश्विक मंच से। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी धुरी में शामिल नहीं होगा क्योंकि भारत स्वयं एक ताकतवर देश और बड़ी आर्थिक शक्ति है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के समक्ष मौजूदा बड़ी चुनौतियों का समाधान बिना भारत के सहयोग के नहीं हो सकता।

विदेश मंत्री ने पूरी दुनिया को सिर्फ अपने नजरिए से देखने के यूरोपीय देशों के रवैये को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि भारत अपने हितों के मुताबिक ही आगे बढ़ेगा। जयशंकर अभी चेक गणराज्य और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान बेहद प्रतिष्ठित ब्रास्तीस्लावा फोरम में हिस्सा लेते हुए विदेश मंत्री बदलते वैश्विक हालात पर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया कि जब दुनिया में दो धुरी बनने के संकेत हैं जिसमें एक अमेरिका व पश्चिमी देशों की होगी और दूसरी चीन व रूस की होगी तो भारत किस तरफ होगा। जयशंकर का जवाब था, मैं इस बात से असहमत हूं कि भारत को किसी धुरी में शामिल होने की जरूरत है। मैं इस बात को भी खारिज करता हूं कि अगर मैं एक समूह के साथ नहीं हूं तो दूसरे समूह के विरोध में हूं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काउंटर से टिकट का आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित, पेनाल्टी अब भी देना पड़ रहा

Share on Social Mediaबीते दिनों रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से शुरू होने वाली और चलने वाली 25 आरक्षित ट्रेनों में अनारक्षित कोच लगाने की घोषणा कर यात्रियों को रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने से हमेशा के लिए मुक्त को कर दिया है, लेकिन जब यात्री एक्सप्रेस ट्रेन की […]

You May Like