बस्तर की बेटी ‘पंक्ति’ ने किया छत्तीसगढ़ को गौरान्वित, जूनियर मिस इंडिया 2026 में जीता ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

जगदलपुर। पंक्ति बेदरकर ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. बच्चों की प्रतिभा का सबसे बड़ा मंच मानी जाने वाली जूनियर मिस इंडिया प्रतियोगिता 2026 में पंक्ति ने ‘मिस फोटोजनिक’ का खिताब अपने नाम करने के साथ प्रतियोगिता के टॉप-5 में जगह बनाई. हम अकादमी में कक्षा 9वीं की छात्रा महज 14 वर्ष की पंक्ति ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. प्रतियोगिता के दौरान पंक्ति ने अपने प्रस्तुतीकरण में बस्तर की संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को जिस प्रभावशाली तरीके से राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया, उसने यह साबित कर दिया कि उनकी आधुनिक सोच की जड़ें अपनी सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ी हुई हैं. कम उम्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर पंक्ति ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसकी कामना बड़े-बड़े लोग वर्षों तक करते हैं. उनकी यह उपलब्धि इस बात का उदाहरण है कि सफलता किसी सुविधा या बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास ही असली ताकत होते हैं. पंक्ति बेदरकर शीघ्र ही अपने गृह नगर जगदलपुर लौटने वाली हैं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय मां दंतेश्वरी की कृपा, और बस्तर और समस्त छत्तीसगढ़वासियों के आशीर्वाद और स्नेह को दिया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का बढ़ा DA, सीएम साय ने किया केंद्र के समान 58% भत्ते का ऐलान

Share on Social Mediaरायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है. राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों […]