शरीर की समस्याओं को दूर करता हैं चंदन का तेल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 18 Second

चंदन का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके इस्तेमाल से शरीर की कई परेशानियां आसानी से दूर होती हैं. चंदन के तेल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में किया जाता है.

अधिकतर लोग ये, तो जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से शरीर की कई प्रॉब्लमस को आसानी से ठीक किया जा सकता हैं. चंदन की तासीर ठंडी होने के कारण इसका इस्तेमाल पूजा आदि में भी किया जाता है. इसके इस्तेमाल से दिमाग ठंडा भी रहता है. आइए जानते हैं चंदन के अन्य फायदों के बारे में.

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

चंदन का तेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. चंदन के तेल की खूशबू से शरीर के हार्मोंस एक्टिव होते हैं और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने में मदद मिलती हैं. इसके नियमित इस्तेमाल से हार्ट रेट भी सही रहता है और शरीर हेल्दी रहता है.

नींद की समस्या को करें दूर

अगर आप भी नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चंदन के तेल का इस्तेमाल करें. चंदन का तेल से मसाज करने से नींद न आने की समस्या आसानी से दूर होती है. चंदन के तेल से शरीर को आराम मिलता है और . जिससे नींद आने में मदद मिलती हैं. चंदन के तेल के नियमित इस्तमाल से मेमोरी भी शार्प होती है.

त्वचा के लिए फायदेमंद

ब्यूटी प्रोडक्ट्स से का इलस्तेमाल काफी होता है. इसके इस्तेमाल से स्किन की रंगत में सुधार होने के साथ एक्ने और पिंपल्स की समस्या भी दूर होती हैं. चंदन के तेल से चेहरे की मसाज करने से त्वचा को ऑक्सीजन मिलता है. जिससे निखार आता है.

सूजन को करें कम

चंदन के तेल के इस्तेमाल से शरीर की सूजन आसानी से दूर होती है. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते है. चंदन का तेल त्वचा की रेडनेस को भी कम करता है. इसके इस्तेमाल से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है.

चंदन का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन ध्यान रखें इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें. अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका इस्तेमाल करें.

चंदन के तेल का उपयोग – How to Use Sandalwood Oil in Hindi

सेहत, त्वचा और बालों के लिए चंदन के तेल को निम्न प्रकार से इस्तेमाल में लाया जा सकता है.

त्वचा पर इस्तेमाल के लिए आप इसकी दो से चार बूंदें रूई पर लेकर इस्तेमाल कर सकते हैं.

शरीर की दुर्गंध की समस्या के लिए आप इसकी कुछ बूंदें नहाने के पानी में भी डाल सकते हैं.

वहीं, स्वास्थ्य संबंधी लाभ के लिए दो बूंदें रूई पर लेकर सूंघना लाभकारी माना जाता है.

चंदन के तेल के नुकसान

हालांकि, कई मामलों में चंदन का तेल फायदेमंद साबित होता है, लेकिन इसे संतुलित मात्रा में इस्तेमाल करना जरूरी है, अन्यथा चंदन के तेल के नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं.

इसमें मौजूद अल्फा सैंटालोल (एक रासायनिक तत्व) के कारण त्वचा पर इसका इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में ही करना चाहिए. अधिक मात्रा में इसके उपयोग से यह त्वचा पर खुजली और जलन का कारण बन सकता है. खासतौर पर जिनकी त्वचा संवेदनशील है. इसलिए, आप चंदन के तेल को पतला करने के लिए इसमें नारियल का तेल मिक्स कर सकते हैं .

सेवन के लिए इसे खाने के व्यंजन में अल्प मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसका सेवन सीधे तौर पर करने का प्रयास बिल्कुल भी न करें .

स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, इसके पीछे की वजह का कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा देश-विदेश के पर्यटकों के लिए करमा एथनिक रिसॉर्ट’ की सौगात

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ राज्य में यहाँ की आदिवासी/जनजातीय एवं ग्रामीण संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने के उद्देश्य से वर्ष 2016 में ‘‘ट्रायबल टूरिज्म सर्किट‘‘ की परियोजना स्वीकृत की गयी. इस परियोजना में प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के कुल 13 डेस्टीनेशन्स को विकसित किया गया है. इस परियोजना […]