बालोद ट्रेन से टकराने के बाद गिरने व सिर फटने से ग्राम नेवारीखुर्द निवासी लीलाधर निषाद (22) की मौत हो गई. घटना हरेली के दिन गुरुवार शाम को गांव के नजदीक तांदुला नदी के पास पर्रेगुड़ा रेलवे ट्रैक पर हुई। शुक्रवार को पीएम, पंचनामा की कार्यवाही के बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया.
पुलिस के मुताबिक हरेली पर्व होने की वजह से शाम को गांव के कई युवक घूमने के लिए गए थे. इसी दौरान शाम 5-6 बजे के बीच हादसा हो गया.
जानकारी अनुसार युवक रेलवे पटरी पर बैठकर किसी से मोबाइल पर ईयरफोन लगाकर बात कर रहा था. इसी दौरान दुर्ग की ओर से आ रही ट्रेन से टकराकर युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया. जिसके बाद सिर फटने से मौके पर मौत हो गई.
नाबालिग को बहलाकर ले गया, दुष्कर्म किया... अब मिली 20 साल की कैद
Sat Jul 30 , 2022
Share on Social Mediaदुर्ग नाबालिग को बहलाकर दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने आरोपी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई. न्यायाधीश संगीता नवीन तिवारी ने यह फैसला सुनाया. मामले में आरोपी पीड़ित नाबालिग का रिश्ते में मामा है. घटना अंडा थाना अंतर्गत चिंगरी की है. प्रकरण के मुताबिक […]
