कोहली की छत्तीसगढ़ यात्रा: रायपुर तैयार, पांच दिन रहेंगे महान बल्लेबाज

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 33 Second

रायपुर। राजधानी का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम आईपीएल (IPL 2026) के दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। रायल चैलेंजर्स बंगलुरू (RCB) की टीम यहां 10 मई को मुंबई इंडियंस (RCB Vs MI) और 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से भिड़ेगी।

विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पूरी टीम नौ मई को ही रायपुर पहुंच जाएगी। 10 से 13 मई के बीच RCB का कोई अन्य मैच नहीं है, इसलिए टीम पूरे पांच दिनों तक रायपुर में ही डेरा डालेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) और आरसीबी की फ्रेंचाइजी मिलकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।

स्टेडियम का कायाकल्प: लग्जरी और चकाचौंध

RCB अपने होम ग्राउंड (बंगलुरू) की तर्ज पर रायपुर स्टेडियम को भव्य रूप दे रही है। VIP गैलरी (प्लेटिनम और गोल्ड) की पुरानी सीटों को हटाकर अब सिनेप्लेक्स स्टाइल लग्जरी रिक्लाइनर्स लगाए जा रहे हैं। आठ हजार रुपये से शुरू होने वाले इन टिकटों के साथ दर्शकों के लिए हर कुर्सी पर खाने-पीने का विशेष इंतजाम होगा।

प्लेटिनम ब्लाक के पुराने कांच बदले जा रहे हैं और आरसीबी फ्रेंचाइजी अपनी ओर से नए एयरकंडीशनर्स (AC) लगवा रही है। स्टेडियम के पिलर्स से लेकर छत तक आकर्षक LED लाइटिंग की जा रही है ताकि मैच के दौरान पूरा माहौल उत्सव जैसा दिखे।
भीषण गर्मी में ग्रीन आउटफील्ड की चुनौती

रायपुर के 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बावजूद मैदान को हरा-भरा रखने के लिए क्यूरेटर्स विशेष प्रयास कर रहे हैं। नियमित सिंचाई के साथ-साथ घास को बचाने के लिए रसायनिक खादों का प्रयोग किया जा रहा है। घास को चींटियों और कीड़ों से बचाने के लिए विशेष ट्रीटमेंट दिया जा रहा है ताकि मैच के दौरान आउटफील्ड तेज और सुरक्षित रहे।
बाहरी वेंडर्स संभालेंगे खान-पान

दर्शकों और VIP मेहमानों के खान-पान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आरसीबी ने बाहरी राज्यों के अनुभवी वेंडर्स को अनुबंधित किया है। ये वेंडर्स स्थानीय सप्लायर्स के साथ तालमेल बिठाकर अपनी सेवाएं देंगे। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह लगातार इवेंट मैनेजमेंट टीम के साथ स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे हैं। ये सभी कार्य अगले पांच दिनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बदल रहे बयान, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Share on Social Mediaतखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. इस घटना को […]