सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से मात दी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 16 Second

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक के आईपीएल 2023 के पहले शतक और कप्तान एडन मार्करम के तूफानी अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर 23 रन से जीत दर्ज की. इस सीज़न में यह हैदराबाद की दूसरी जीत है.

हैरी ब्रुक के नाबाद 100 और मार्करम के 50 रन से सनराइजर्स हैदराबाद ने चार विकेट पर 228 रन का विराट स्कोर खड़ा किया. ब्रुक ने 55 गेंद में 12 चौके और तीन छक्के जड़े. वहीं केकेआर की टीम कप्तान नीतिश राणा की 75 रन और पिछले मैच में पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह की नाबाद 58 रन (31 गेंद, चार चौके, चार छक्के) की पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी.

सलामी बल्लेबाज के रूप में ब्रूक ने मचाया धमाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को पारी की शरुआत करने आए हैरी ब्रूक ने धमाकेदार शुरुआत दी. उन्होंने मयंक अंग्रवाल के साथ 4 ओवर में 46 रन जोड़े लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच दे बैठे. इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए. इसके बाद हैरी ब्रूक और कप्तान एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 72 (47) की साझेदारी हुई. इस दौरान ब्रूक ने अपना अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया. वहीं मार्करम ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया.

55 गेंद में ब्रूक ने पूरा किया शतक

मार्करम के आउट होने का बाद भी ब्रूक एक छोर थामे रहे दूसरे छोर से उन्हें अभिषेक शर्मा का साथ मिला. दोनों ने एक बार फिर चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 (33)रन की साझेदारी हुई. अभिषेक शर्मा हैदराबाद को 200 रन के पार पहुंचाने के बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 32(17) रन बनाए. इसके बाद अंत में ब्रूक ने 55 गेंद में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना आईपीएल में पहला शतक भी पूरा कर लिया. 20 ओवर में हैदराबाद ने 4 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा साहब के दिखाये रास्ते पर चलकर लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए करें काम: मुख्यमंत्री

Share on Social Mediaरायपुर. डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के दिखाये रास्ते पर चलकर हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतर मजबूती के लिए कार्य करना है. उनके जैसा संघर्ष विरले ही कर पाते हैं, लेकिन कोशिश हम सभी कर सकते हैं कि उनके मूल्यों पर चलकर उनके दिखाये रास्ते पर चलकर […]