विनोद कांबली को पत्नी की पिटाई के आरोप में नोटिस

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई . मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नशे की हालत में पत्नी को कथित रूप से पीटने और अपशब्द कहने के आरोप में भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने का नोटिस दिया है.

बांद्रा पुलिस की एक टीम रविवार सुबह कांबली के घर पहुंची और आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 41 ए के तहत उनके खिलाफ नोटिस दिया. पुलिस ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर के खिलाफ अपनी पत्नी एंड्रिया को बांद्रा स्थित अपने घर में पीटने और उसे अपशब्द कहने पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना बयान दर्ज कराने का नोटिस जारी किया है. बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि कांबली की पत्नी एंड्रिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि कांबली ने उनके सिर पर कुकिंग पैन फेंककर मारा, जिससे उनके सिर में चोट आ गई. यह घटना शुक्रवार दोपहर की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

3 ईरानी नागरिक गिरफ्तार, 10 फर्जी आधार कार्ड मिले

Share on Social Mediaबीकानेर . पुलिस ने होटल से तीन ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार कर आठ देशों की 10 लाख से अधिक की मुद्रा, अफीम और 10 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं. ये तीनों ट्यूरिस्ट वीजा पर भारत आए और वीजा समाप्त होने के बाद भी तीन माह से […]