क्वार्टर फाइनल में कोरियन प्रतिद्वंदी से पार नहीं पा सकी दीपिका

rashtra path
Share on Social Media

पेरिस । भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में महिला रिकर्व के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की युवा तीरंदाज नाम सुहयोन से 6-4 से हार कर मुकाबले से बाहर हो गयीं। पूर्व विश्व नंबर एक दीपिका कुमारी को महिलाओं के व्यक्तिगत क्वार्टरफाइनल तीरंदाजी मैच में दक्षिण कोरिया की 19 साल की नाम सुहयोन ने 6-4 से हराया। सुहयोन आज इस प्रतियोगिता में तीसरी दक्षिण कोरियाई सेमीफाइनलिस्ट बन गईं, जबकि भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रंप को धमकी देने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Share on Social Mediaवाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धमकी देने और बिना लाइसेंस के हथियार रखने के आरोप में वाशिंगटन डीसी में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वाशिंगटन डीसी के मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।