डॉट बॉल्स का जादू: IPL के टॉप-5 मास्टर्स

rashtra path
Share on Social Media

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। हाल के सीजन में 250 से 300 रन तक के बड़े स्कोर भी आम हो गए हैं। बावजूद इसके, कुछ गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने इस हाई-स्कोरिंग फॉर्मेट में भी अपनी अलग पहचान बनाई है, खासकर डॉट बॉल (Top Five Dot Bowlers) डालने की क्षमता से।

IPL में जहां बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है, वहीं डॉट बॉल डालने वाले गेंदबाज मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाते हैं। ये आंकड़े साबित करते हैं कि T20 फॉर्मेट में भी गेंदबाजों का महत्व कम नहीं हुआ है।

भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने 2011 से अब तक 190 मैच खेले हैं और 4222 गेंदों में लगभग 1852 डॉट बॉल डाली हैं। इस दौरान उन्होंने 198 विकेट भी हासिल किए हैं। भुवनेश्वर इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे।
सुनील नरेन दूसरे स्थान पर

कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 189 मैचों में करीब 1720 डॉट गेंदें डाली हैं। नरेन ने अब तक 192 विकेट लिए हैं और अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
आर. अश्विन तीसरे नंबर पर

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 221 आईपीएल मैचों में 4710 गेंदें फेंकी, जिनमें से लगभग 1663 गेंदों पर बल्लेबाज रन नहीं बना सके। हालांकि, वे अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।
जसप्रीत बुमराह और चावला भी टॉप-5 में

मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 145 मैचों में 3337 गेंदें फेंकी हैं, जिनमें से लगभग 1397 डॉट बॉल रही हैं। उनके नाम 183 विकेट दर्ज हैं।

वहीं, स्पिनर पीयूष चावला पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 192 मैचों में 3850 गेंदें फेंकी, जिसमें 1358 डॉट गेंदें शामिल हैं और 192 विकेट अपने नाम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“उठवा देंगे…” धमकी के बाद ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट घेराव

Share on Social Mediaबालोद: जिले के गुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दियाबाती में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगाए जा रहे CCTV कैमरों का विरोध हिंसक रूप लेता नजर आया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने कैमरा लगाने का काम रुकवाते हुए न केवल गाली-गलौज की, बल्कि […]