Read Time:43 Second
लाहौर । पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम राष्ट्रीय टीम में कप्तान के तौर पर वापसी के लिये पूरी तरह तैयार हैं मगर उनकी पुनर्नियुक्ति से टीम के ड्रेसिंग रूम में कलह के आसार हैं। पिछले साल एशिया कप और 50 ओवर के विश्व कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बाबर के पद से हटने के बाद से शाहीन शाह अफरीदी को टी20 और शान मसूद ने टीम के टेस्ट कप्तान की कमान दी गयी थी।

