मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हराया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 55 Second

मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 22वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को पांच विकेट से हरा दिया. आईपीएल के इस सीजन में मुम्बई की चार मैचों में यह दूसरी जीत है. केकेआर की पांच मैचों में यह तीसरी हार है.

केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की शानदार 104 रन की शतकीय पारी के दम पर हुए 6 विकेट पर 185 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस ने 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

केकेआर द्वारा मिले 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही. सलामी बल्लेबाजी ईशान किशन ने इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे रोहित शर्मा के साथ मिलकर शुरुआती 4 ओवर में ही टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचा दिया. टीम का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा. रोहित 20 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे छोर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे ईशान ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि वे लंबा नहीं खेल सके और 25 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए.

15 साल, 234 मैच के बाद शतक

कोलकाता नाइटराइडर्स के वेंकटेश अय्यर का शतक टीम के 234 मुकाबलों और 15 साल के बाद आया है. इससे पहले 2008 में आईपीएल के पहले मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ ब्रेंडन मैकुलम ने 73 गेंद पर नाबाद 158 रन बनाए थे. केकेआर से अब तक सिर्फ दो ही शतक आए हैं.

जुड़वां भाइयों की पहली जोड़ी

मुंबई और केकेआर के मुकाबले में एक और खास बात हुई. मुंबई के लिए 22 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन यान्सेन ने पदार्पण किया. इसी के साथ डुआन और मार्को जोड़ी आईपीएल में खेलने वाली जुड़वां भाइयों की पहली जोड़ी बन गई. मार्को इस सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल रहे हैं. मार्को ने भी 2 साल पहले 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए ही पदार्पण किया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुंबई में 18 अप्रैल को खुलेगा एप्पल का पहला स्टोर, बेच सकेंगे अपना पुराना आईफोन

Share on Social Mediaभारत में एप्पल का पहला स्टोर मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स में मंगलवार 18 अप्रैल को खुलेगा. जबकि दिल्ली में दूसरा स्टोर 20 अप्रैल को खुलेगा. ये स्टोर साउथ दिल्ली के सिटीवॉक मॉल में होगा. मुंबई और दिल्ली में खुलने वाले एप्पल स्टोर भारत में अपने बाजार का […]