छत्तीसगढ़ महिला टीम का गौरव: केरल को हराकर खिताब पर कब्जा

rashtra path
Share on Social Media

भिलाई। कोलकाता में सीसीएफसी क्लब एवं सायकल पोलो एसोसिएशन ऑफ बंगाल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीसीएफसी ऑल इंडिया इनविटेशन कप में छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ और केरल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें छत्तीसगढ़ ने एकतरफा खेल दिखाते हुए केरल को 14-5 के बड़े अंतर से पराजित किया।
पूनम ने छह गोल दागे, टीम का सामूहिक प्रदर्शन दमदार

छत्तीसगढ़ की ओर से पूनम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 6 गोल दागे। उनके अलावा लक्ष्मी ने 4 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं खुशबू और रागनी ने 2-2 गोल कर स्कोर को मजबूत बनाया। पूरी टीम ने समन्वय और आक्रामक खेल का शानदार उदाहरण पेश किया।
पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ चौथे स्थान पर

पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में छत्तीसगढ़ टीम का सामना भारतीय प्रादेशिक सेना से हुआ। इस मैच में छत्तीसगढ़ को 13-3 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम चौथे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में भारतीय वायु सेना ने पहला और भारतीय थल सेना ने दूसरा स्थान हासिल किया।

खेल जगत में खुशी की लहर, पदाधिकारियों ने सराहा

छत्तीसगढ़ महिला टीम की इस उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर है। भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के कोषाध्यक्ष तोषेंद्र वर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव विनायक चन्नावार, बीएसपी साइकिल पोलो क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह, बीएसपी साइक्लिंग क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो संघ के अध्यक्ष डॉ. रमेश श्रीवास्तव एवं दुर्ग जिला साइकिल पोलो संघ के सचिव शशांक देशमुख सहित कई खेल पदाधिकारियों ने टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ड्रेसर का घूस लेने का खुलासा: 5000 रुपये रिश्वत का VIDEO वायरल

Share on Social Mediaजशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल के ड्रेसर किशोर कुमार चौहान के रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो 5 हजार रुपए लेकर गिनते नजर आ रहा है। 2 हजार और देने की बात कह रहा है। वीडियो सामने आने के […]