बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

नई दिल्ली ।(Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है, जबकि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होना है।

अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है और 194 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को करीब 45% और टीएमसी को लगभग 42% वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

कुछ इलाकों में हिंसा और झड़प

इस बीच, मतगणना के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हिंसा और झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं। आसनसोल में टीएमसी के कैंप में तोड़फोड़ की गई, जबकि जमुरिया में आगजनी की घटना हुई। कूचबिहार में हालात काबू करने के लिए सुरक्षाबलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।

राजनीतिक रूप से अहम भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी आगे चल रही हैं, जबकि सुवेंदु अधिकारी पीछे बताए जा रहे हैं। वहीं, जिन इलाकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के दौरान दौरा किया था, वहां भी भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम सीटों पर भाजपा आगे है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असम चुनाव में बड़ा उलटफेर: जोरहाट से कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, बीजेपी का जीत का सिलसिला

Share on Social Mediaनई दिल्ली । असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। राज्य की सबसे हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली जोरहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस को करारा झटका लगा है। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दिग्गज नेता गौरव गोगोई को अपने […]

You May Like