BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव :बोले-2023 में बनेगी बीजेपी की सरकार; हम अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ बनाएंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:6 Minute, 15 Second

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। जाहिर है कि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली BJP ने छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी की कवायद भी शुरू कर दी है। यही वजह है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा फेरबदल करते हुए ओबीसी वर्ग से आने वाले सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद दैनिक भास्कर ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अरुण साव से बातचीत की है। बीतचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से ऊब चुकी है और ठगा महसूस कर रही है। सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। गांव से लेकर शहर तक कोई काम नहीं हुआ है। हम सरकार की इस विफलता को लेकर गांव-गांव और घर-घर जाएंगे। सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बनकर उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और आने वाले 2023 में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

साव ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि मैं बचपन से भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया। वार्ड इकाई से राजनीति की शुरुआत की। झंडे-बैनर लगाए और युवा मोर्चा में भी मुझे काम करने का मौका मिला। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं की मेहनत और योग्यता से परिचित रहते हैं, लेकिन, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर परिश्रम की पराकाष्ठा और सिद्दत से सामूहिक सहयोग लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र बड़ी पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता 24 घंटे जनता जाकर काम करते हैं।

अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना को दिवंगत नेता अटल विहारी वाजपेयी ने पूरा किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए जो सपना देखा था उन सपनों को साकार करना है। हम अटलजी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और भरोसा जताया है उस पर पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ खरा उतरना है।

कांग्रेस की जन विरोधी सरकार से त्रस्त है प्रदेश की जनता
अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की जनविरोधी सरकार से त्रस्त हो चुकी है। पिछले साढ़े तीन साल में गांव से लेकर शहर तक कोई काम नहीं हुआ है। राज्य सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर है। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना बताती है, लेकिन, गांव के गौठानों को छोड़कर गाय सड़कों पर घूम रहे हैं। यही सरकार की योजनाओं की हकीकत है। हम केंद्र सरकार की नीतियों को भी जनता के बीच लेकर जाएंगे और आने वाले 2023 में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

कोरोना काल में भी सक्रिय रहे भाजपा के कार्यकर्ता
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सभी राजनीतिक दलों के लिए लॉकडाउन था, तब भी हमारे कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे थे। जमीनी स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता लगातार सक्रिय हैं और मिशन 2023 की तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं, राज्य की जनता भी कांग्रेस की सरकार बनाकर ठगा हुआ महसूस कर रही है।

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को छलने का काम किया
साव ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाए, यह बात उनके मुंह से शोभा नहीं देती है। क्योंकि, 75 साल से कांग्रेस आदिवासियों के साथ छलावा करते आ रही है। आजादी के 75 साल में पहली बार भाजपा ने एक आदिवासी महिला को देश के राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी दी है। छत्तीसगढ़ में महिला आदिवासी राज्यपाल हैं। आदिवासी वर्ग से केंद्रीय मंत्री हैं। भाजपा हमेशा आदिवासियों के विकास और समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस आदिवासियों के बीच फूट डालने का काम कर रही है। लेकिन, उनके मंसूबे पूरी नहीं होने वाली है।

पूरी ताकत से जन आकांक्षाओं को करना है पूरा
सांसद साव ने कहा कि प्रदेश की जनता भी अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ने के मूड में आ गई है। अब आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ना है। एक-एक कार्यकर्ता निष्ठा और इमानदारी के साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे और राज्य की जनता को कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति दिलाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केएल राहुल बड़े टूर्नामेंटों में भारत के लिए अहम खिलाड़ी: स्टायरिस

Share on Social Mediaनई दिल्ली, 10 अगस्त न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस ने माना कि केएल राहुल का एशिया कप 2022 से पहले भारतीय टीम में वापस आना टीम के लिए बहुत अच्छा है. उन्होंने राहुल को सबसे बड़े मंचों पर मैच विजेता करार दिया. 25 मई को कोलकाता […]

You May Like