फिल्म आदिपुरुष को लेकर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कहा -फिल्म में संवाद और भाषा अमर्यादित है….

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 45 Second

रायपुर : बड़े लंबे इंतज़ार के बाद प्रभास फेम आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। लेकिन रिलीज़ होने के बाद से ही यह विवादों में घिरती नज़र आ रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आदिपुरुष में संवाद और भाषा अमर्यादित है। तुलसी रामायण में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया गया है, और मर्यादित शब्दों का चयन किया गया है। लेकिन आदिपुरुष में हनुमान जी के पात्र का डायलॉग बेहद ही निम्न स्तर का है।

फिल्म में बजरंग बली से बजरंग दल वाले शब्द बुलवाए गए हैं। हमारे जितने भी आराध्य देव हैं उनकी छवि बिगाड़ने का काम हो रहा है। पहले भगवान राम और हनुमान जी का भक्ति से सराबोर सौम्य चेहरा दिखाई देता था। ये तस्वीर हमारे पुरखों ने बनाई थी।लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को युद्धक राम और बजरंगबली को एंग्री बर्ड के तौर पर दिखाया जा रहा है।आगे कहा की राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने रामानंद सागर से कहकर रामायण सीरियल बनवाया था। जो काफी लोकप्रिय हुआ था। उस समय बाजार बंद हो जाता था, गाड़ियां रुक जाती थी, काम-धाम छोड़कर सब रामायण का इंतजार करते थे।​​​​​​​

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

June 2023

Share on Social Mediadownload

You May Like