गुजरात में जीते तो बिजली मुफ्त देंगे : केजरीवाल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 36 Second

सूरत. दल्ली के सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ऐलान किया कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है तो यहां 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी. केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर इस समय गुजरात के दौरे पर हैं. गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

सूरत में एक बैठक के दौरान केजरीवाल ने कहा कि हम बिना किसी कटौती 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की गारंटी देते हैं. साथ ही 31 दिसंबर 2021 से पहले जारी सभी लंबित बिजली बिल माफ किए जाएंगे. केजरीवाल ने दावा किया कि लंबित बिलों में से ज्यादातर बिल ऐसे हैं जिनमें गड़बड़ी है और बिजली कंपनियां ऐसे मामलों का निपटारा करने के लिए लोगों को परेशान कर रही हैं.
हमने दिल्ली-पंजाब में कर दिखाया: गुजरात के लोगों से केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बिजली पहले से ही मुफ्त है. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के महज तीन महीने के भीतर वहां भी बिजली फ्री कर दी है. हम गुजरात के लोगों को भी यही राहत देना चाहते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुप्रीम कोर्ट-हाइकोर्ट के जज की आयु सीमा नहीं बढ़ेगी

Share on Social Mediaनई दिल्ली. सरकार ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि शीर्ष और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है. विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी.किरेन रिजिजू ने कहा कि […]

You May Like