पंजाब में राहुल गांधी की रैली, बोले-कोरोना काल के समय में फैल गई थी दिल्ली की सरकार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 53 Second

राहुल गांधी पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं। होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि आप वाले यहां मोहल्ला क्लीनिक की बात करते हैं। सबसे पहले मोहल्ला क्लीनिक कांग्रेस और शीला दीक्षित ने बनाए थे। आप को क्लीनिक चलाने नहीं आते। कोरोना के समय यह क्लीनिक बेकार साबित हुए। ऑक्सीजन-वैंटिलेटर की कमी हुई। हजारों लोग सड़क पर मर गए। कोरोना के वक्त आम आदमी पार्टी पूरी तरह फेल हो गई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घरों तक सिलेंडर पहुंचाए।
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पीएम पंजाब आ रहे हैं तो वह बताएं कि वह किसानों को मारने के लिए कानून क्यों लाए?। ड्रग्स के बारे में पहले कुछ क्यों नहीं कहा?। रोजगार के बारे में क्यों नहीं बोलते?। राहुल ने लोगों को कहा कि वह पीएम से यह सवाल पूछें।

किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को दे रहे पीएम

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि बिल लेकर आई। पंजाब के किसान सड़कों पर उतर आए। एक साल वह ठंड में कोरोना के वक्त भूखे खड़े रहे। इसकी वजह यह है कि नरेंद्र मोदी किसानों की मेहनत 2-3 अरबपतियों को देने की कोशिश कर रहे थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिवासी कला-संस्कृति के प्रदर्शन के साथ ट्रांसजेंन्डर्स का रैम्प वॉक

Share on Social Mediaरायपुर, तृतीय लिंग के व्यक्तियों (ट्रांसजेंडर्स) के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने और जागरूकता लाने नक्सल प्रभावित वनांचल बस्तर संभाग में अनूठा फैशन शो आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा चेतना फाउंडेशन के सहयोग से जगदलपुर के आर्ट गैलरी में शनिवार शाम आयोजित इस कार्यक्रम […]

You May Like