कांग्रेस ने की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नतीजों के बाद कांग्रेस खेमे सन्नाटा पसरा हुआ है. पार्टी हार की वजहों को तलाशने में जुटी हुई है तो वही सबसे ज्यादा अप्रत्याशित नतीजे वाले राज्य छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर ही सवाल खड़े करते हुए अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मतपत्र का इस्तेमाल किये जाने की मांग रख दी है.

कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि जनता का एक बड़ा वर्ग ईवीएम पर सवाल खड़ा कर रहा. जहां प्रत्याशी तक नहीं दिखे, वहां से 40000 की जीत कैसे हुई? उन्हें यह हार हजम नहीं हो पा रही है. कई जगह निर्दलीय प्रत्याशी को खुद उसका वोट तक नहीं मिला है. शुक्ल ने कहा कि अगर इस पर सवाल खड़े हो रहे है तो चुनाव आयोग आयोग को इसपर गंभीरता से विचार करना चाहिए. वे मांग करते है कि आने वाला लोकसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराया जाए.

 

Next Post

कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी को वायनाड छोड़ने की नसीहत

Share on Social Mediaराजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में करारी हार के बाद हिंदी बेल्ट में कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं. इतना ही नहीं विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता सासंद राहुल गांधी को वायनाड के बजाए उत्तर भारत से लड़ने की सलाह देने लगे हैं. साल 2019 […]