विरोधियों को झटका देगी भाजपा

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 35 Second

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा ने अधिक वोट शेयर पाने को कुनबा बढ़ाने का फैसला किया है. पार्टी ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रभावशाली चेहरों को चिन्हित करने की मुहिम शुरू कर दी है. फिर चाहे वो दूसरे दलों में हों या फिर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हों.

प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलाध्यक्षों को ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. उनके कद के हिसाब से जल्द उनकी सिलसिलेवार ज्वाइनिंग का सिलसिला शुरू होगा. चुनावी मौसम में दलबदल का सिलसिला प्रदेश में एक बार फिर तेज होने जा रहा है. ऐसे में भगवा दल ने विरोधियों को झटका देने की तैयारी शुरू कर दी है.

जातीय क्षत्रपों पर भी पार्टी की नजर कई दलों के तमाम नेता और जनप्रतिनिधि भाजपा में आने के इच्छुक हैं. इनमें से कइयों की भाजपा नेताओं से इस संबंध में मुलाकात भी हो चुकी है. पूर्व में कुछ नेताओं को शामिल कराने के बाद यह सिलसिला रुक गया था. अब इसे व्यापक पैमाने पर शुरू करने की तैयारी है. इसके अलावा सामाजिक समीकरण साधने को जातीय क्षत्रपों पर भी पार्टी की नजर है.

कद के हिसाब से ज्वाइनिंग कराई जाएगी

पार्टी सूत्रों की मानें तो सभी जिलाध्यक्षों को अपने जिलों में भाजपा में शामिल होने के इच्छुक लोगों की सूची बनाने को कहा गया है. इसके अलावा उनसे बूथ से लेकर जिला और क्षेत्र स्तर पर भी कुछ ऐसे मजबूत चेहरों को चिन्हित करने को कहा गया है, जिन्हें सियासी माहौल बनाने के लिए पार्टी में लाया जा सकता है. पार्टी जल्द दूसरे दलों के लोगों को शामिल कराने का सिलसिला शुरू करने जा रही है. नेताओं के कद के हिसाब से उनकी जिला स्तर, क्षेत्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर ज्वाइनिंग कराई जाएगी.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

एयर इंडिया पर 10 लाख का जुर्माना

Share on Social Mediaविमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को जरूरी सुविधाएं देने से संबंधित मानकों का अनुपालन न करने के लिए एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि दिल्ली, कोच्चि और बेंगलुरु के हवाई अड्डों पर एयर इंडिया की […]

You May Like