नया गरबा नवरात्र में साझा करूंगा पीएम मोदी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा लिखा है, वह इसे नवरात्र के दौरान साझा करेंगे.

मोदी ने वर्षों पहले उनके द्वारा लिखे गए एक गरबा की संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का शुक्रिया अदा किया. मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, वर्षों पहले मेरे द्वारा लिखे गए एक गरबा की इस प्यारी संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम आपको धन्यवाद. मैंने वर्षों से नहीं लिखा था, लेकिन मैंने पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा लिखा है, जिसे मैं नवरात्र के दौरान साझा करूंगा. मोदी की ओर से यह पोस्ट ध्वनि भानुशाली के एक पोस्ट के जवाब में किया गया है, जिन्होंने एक्स पर संगीतमय प्रस्तुति को साझा किया है.

भानुशाली ने पोस्ट में कहा, प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा पसंद आया. हम एक नए लय, संगीत और अंदाज के साथ एक गीत तैयार करना चाहते थे. जेजस्ट म्यूजिक ने इस गीत और वीडियो को तैयार करने में हमारी मदद की.

उत्तराखंड की हालिया यात्रा की तस्वीरें साझा की मोदी ने एक अन्य पोस्ट में उत्तराखंड की अपनी हालिया यात्रा की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कहा, यदि कोई मुझसे पूछे कि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य जाना चाहिए, तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा करनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

Share on Social Mediaनई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बहुत तेज महसूस किए गए। भूकंप के डर से लोग अपने घरों और ऑफिस के बाहर निकल आए। भूकंप करीब 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया […]