राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव 24 जुलाई को

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल की छह, गुजरात की तीन व गोवा की एक राज्यसभा सीट पर 24 जुलाई को चुनाव होंगे. केन्द्रीय निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. चुनाव के लिए छह जुलाई को अधिसूचना जारी होगी.

नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई व नाम वापसी 17 जुलाई तक हो सकगी. मतदान और मतगणना 24 जुलाई को होगी. गुजरात में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिनेशचंद्र अनावड़िया व जुगलसिंह माथुर का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है. तीनों सीटें भाजपा के पास हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, डोला सेन, सुष्मिता देव, शांता छेत्री और सुखेंदु शेखर रे और कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य का कार्यकाल भी 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है. गोवा की एक सीट पर भाजपा सांसद विनय तेंदुलकर का कार्यकाल 28 जुलाई को समाप्त हो रहा है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस लुइजिन्हो फलेरियो के इस्तीफे से खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव भी होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

6 माह में 95 बाघों की मौत, MP में सबसे ज्यादा मरे

Share on Social Mediaदेहरादून. देश में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी के मुताबिक इस साल 25 जून तक 95 बाघों की मौत दर्ज की गई. इनमें सबसे ज्यादा 24 बाघों की मौत मध्य प्रदेश में हुई. महाराष्ट्र में 19 और उत्तराखंड में 14 मौतें दर्ज की गईं. केंद्रीय वन मंत्रालय ने […]

You May Like