बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुन कोर्ट रूम में रोया अतीक अहमद

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 58 Second

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी और माफिया अतीक अहमद का बेटा असद अपने साथी गुलाम के साथ एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया. गुरुवार दोपहर एसटीएफ के डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार और डीएसपी विमल कुमार की अगुवाई में एसटीएफ को असद के झांसी से होकर गुजरने की सूचना मिली थी.

एसटीएफ टीम ने उसे पारीक्षा पावर के पास घेर लिया. एसटीएफ के घेरते ही असद ने अपनी विदेशी राइफल से गोली चलाई. एसटीएफ ने भी जवाब में फायर किए. एसटीएफ की गोली लगने से असर मौके पर ही मारा गया. थोड़ी देर में उसके साथी गुलाम को भी एसटीएफ ने मार गिराया. एसटीएफ डिप्टी एसपी नरेंद्र कुमार के मुताबिक उसके पास से विदेशी बंदूकें बरामद की हैं.

बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनते ही माफिया अतीक अहमद कोर्ट रूम में फूट फूटकर रोने लगा. अतीक खुद को नहीं संभाल पा रहा. अतीक जमीन पर बैठ गया. कोर्ट में योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगे. इस दौरान कोर्ट में मौजूद अशरफ ने अतीक को संभाला.

क्या बोले डिप्टी सीएम?

जबकि केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “इस प्रकार के अपराध करने वाले के लिए संदेश गया है कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है. अगर यहां अपराध करोगे तो कोई बचा नहीं पाएगा. सजा भुगतनी पड़ेगी और वह सजा दो ही रास्ते हैं या तो वे कोर्ट में सरेंडर करते. पुलिस पैरवी के आधार पर फांसी के फंदे तक पहुंचाने का काम होता. अन्यथा जब पुलिस पकड़ने जाएगी और पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की है और दोनों हत्यारे मुठभेड़ में ढेर हैं.”

उमेश पाल की पत्नी ने कहा, “उन्होंने (सीएम) जो किया है वो ठीक किया है, उन्होंने हमारे सुहाग के कातिलों को सजा दिलायी है. इंसाफ तो हुआ ही है, हम मांग करेंगे कि इंसाफ आगे भी हो. पुलिस कर्मियों ने बहुत सहयोग किया है. हमने माननीय मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा करते हैं. प्रशासन हमें न्याय दिला रहा है. उन्हें (उमेश पाल) की आत्मा को शांति मिल जाएगी. मैं माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं.”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बृजमोहन ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, पूछा, दंगाई सुलेमान के घर जा सकती है प्रियंका पर छत्तीसगढ़िया भुनेश्वर साहू के घर नही?

Share on Social Mediaरायपुर . वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर सवाल उठाते हुए प्रियंका गांधी से पूछा है कि वो छत्तीसगढ़ के बिरनपुर में उस हिंदू युवा भुनेश्वर साहू के घर क्यों नहीं गई जिसकी दंगाइयों ने पीट पीट कर हत्या […]

You May Like