देश में सभी डॉक्टरों के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य

Share on Social Media

देश के सभी चिकित्सकों को अब राज्य चिकित्सा परिषदों के साथ ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में पंजीकरण कराना होगा. देश में प्रैक्टिस करने के लिए डॉक्टरों को एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडी) मिलेगी.

अधिसूचना के मुताबिक, आंकड़ों को राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्टर में अद्यतन किया जाएगा. यह आम लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा. इसे एनएमसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा. वेबसाइट पर चिकित्सक का नाम, पंजीकरण की तिथि एवं संख्या, कार्यस्थल, अतिरिक्त चिकित्सा योग्यता, विशेषता आदि का ब्योरा होगा. इसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति जिन्होंने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग कानून 2019 के तहत मान्यता प्राप्त प्राथमिक चिकित्सा योग्यता प्राप्त की है और अधिनियम की धारा 15 के तहत आयोजित राष्ट्रीय परीक्षा पास की हो, वह पंजीकरण के लिए पात्र होगा.

जेनेरिक दवाएं न लिखीं तो कार्रवाई होगी केंद्र

केंद्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों के डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के नियमों का पालन करने को कहा गया है. सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं, यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि अस्पताल परिसर में निजी दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों को न आने दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाक में इमरान खान समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा

Share on Social Mediaइस्लामाबाद . पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी से शुरू हुआ प्रदर्शन उनकी रिहाई के बाद भी थमता नजर नहीं आ रहा है. उनकी रिहाई के खिलाफ सोमवार को सत्तारूढ़ गठबंधन पीडीएम में शामिल पार्टियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी अगुवाई जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) […]