नरेंद्र मोदी जैसे राजनीतिक व्यक्ति ने ‘मन की बात’ 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया अमित शाह

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

नई दिल्ली . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने छोटे-छोटे प्रयोग करने वालों को पहचान दी है. आकाशवाणी को युवा पीढ़ी तक ले जाने में भी इसने अहम भूमिका निभाई.

शाह ने ‘मन की बात 100’ सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम की आधे घंटे की कड़ी करोड़ों लोगों को राष्ट्र के प्रति योगदान देने के लिए प्रेरित करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने जन संवाद के जरिए लोगों तक बराबर ‘मन की बात’ पहुंचाई. उन्होंने कहा कि देश की शक्ति को संगठित करने का काम इस मंच के जरिये किया गया.

पीएम मोदी के ‘मन की बात@100’ पर दिल्ली में हो रहे राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक स्मारक सिक्का जारी किया. उन्होंने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि ये मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण पल है. मुझे सिक्का और डाक टिकट जारी करने के मौका दिया गया. आज अद्भुत प्रयोग के जरिए हमारे नेता के कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरा होने का अवसर है. उन्होंने एक भी एपिसोड में राजनीति की बात नहीं की.

एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं गृह मंत्री ने कहा, मन की बात कार्यक्रम की खूबी यह है कि नरेंद्र मोदी जैसे राजनीतिक व्यक्ति ने इसकी 99 कड़ियों में एक भी राजनीतिक मुद्दे का जिक्र नहीं किया.

शाह ने कहा, लोकतंत्र में प्रधानमंत्री का बड़ा योगदान जाति की राजनीति, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की समाप्ति और पद्म पुरस्कारों का लोकतंत्रीकरण करना है. उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ लोकतंत्र की बुनियाद पर आधारित है. नेता और लोगों के बीच मजबूत संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है. गृह मंत्री ने इस अवसर पर मन की बात की 100वीं कड़ी पर पांच रुपये का डाक टिकट और 100 रुपये का सिक्का जारी किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में बीयर समेत अंग्रेजी शराब के कई ब्रांड की किल्लत           

Share on Social Mediaनई दिल्ली . इन दिनों दिल्ली में शराब के कुछ ब्रांड नहीं मिल रहे हैं. हालांकि, शराब की बिक्री बढ़ रही है और राजस्व में भी इजाफा हो रहा है, लेकिन गर्मी के बीच बीयर और अंग्रेजी शराब के कई ब्रांड नहीं मिल पा रहे हैं. बीयर […]

You May Like