तेलंगाना में जीते तो मुस्लिम आरक्षण खत्म करेंगे अमित शाह

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

हैदराबाद . केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव (केसीआर) नीत भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तेलंगाना में सरकार बना रही है और सत्ता में आते ही मुस्लिमों को दिया गया आरक्षण समाप्त कर देगी.

चेवल्ला में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, पूरी दुनिया बीआरएस और केसीआर के खिलाफ गुस्से को देख रही है. भाजपा उन्हें सत्ता से बेदखल किए जाने तक नहीं रुकेगी. तेलंगाना की जनता आपकी (केसीआर) और आपके परिवार के भ्रष्टाचार को जान चुकी है. भ्रष्टों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, ध्यान भटकाने के लिए केसीआर ने टीआरएस को बीआरएस बनाया. राज्य की पुलिस और प्रशासन का राजनीतिकरण हो गया है.

बता दें कि केसीआर ने हाल में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर बीआरएस किया था. तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

भयभीत नहीं होंगे नेता भाजपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य बंडी संजय कुमार की हाल में 10वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र में कथित कदाचार को लेकर हुई गिरफ्तारी पर शाह ने कहा, कार्यकर्ता ऐसे कदमों से नहीं झुकेंगे. वह मानते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता सलाखों के पीछे भेजने से भयभीत हो जाएंगे. हमारे कार्यकर्ता आपके (केसीआर) अत्याचारों से भयभीत नहीं हैं. हमारी लड़ाई आपको पदच्युत होने तक जारी रहेगी.

अमित शाह ने कहा, हम मजलिस (एआईएमआईएम) से नहीं डरते. हमारी सरकार जनता की होगी न कि ओवैसी की.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा गरीबों की नहीं, पूंजीपतियों की मददगार राहुल गांधी

Share on Social Mediaकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं, बल्कि पूंजीपतियों की मददगार है. 12वीं सदी के समाज सुधारक बसवेश्वर बासवन्ना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लिंगायत दार्शनिक के बारे में बात करती है लेकिन उनकी शिक्षाओं पर नहीं चलती. कर्नाटक […]

You May Like