हंगामा करना लोकतंत्र के खिलाफ अनुराग ठाकुर

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के कानून के अनुसार लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया है. मगर, कांग्रेस ने इस पर संसद से सड़क तक हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जो लोकतंत्र के खिलाफ है.

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में अदालत से सजा सुनाई गई है. इसके बाद देश के कानून के मुताबिक, उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई. इसमें राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है. इससे पहले भी कई विधायकों और सांसदों की इस कानून के तहत सदस्यता रद्द हुई है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने इस मसले पर संसद की कार्यवाही में लगातार बाधा डाली और सड़कों पर भी हंगामा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अडानी समूह ने 20,000 करोड़ का ब्योरा दिया

Share on Social Mediaउद्योगपति गौतम अडानी के समूह ने 2019 से अपनी कंपनियों में बेची गई कुल 2.87 अरब डॉलर की हिस्सेदारी का ब्योरा दिया. समूह ने साथ ही यह भी बताया कि किस तरह इस राशि का 2.55 अरब डॉलर हिस्सा दोबारा व्यापार में लगाया गया. ऐसा माना जा […]