सिक्किम में भीषण हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत, कई जख्मी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 54 Second

गंगटोक . सिक्किम के नाथू ला इलाके (दर्रे) में बर्फ के बवंडर से 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को गंगटोक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में तीन नेपाल, दो उत्तर प्रदेश और दो पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, गंगटोक और नाथू ला को जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग के 14वें शिला स्तंभ पर तड़के हिमस्खलन हुआ, जिसमें पांच से छह वाहन फंस गए. इसमें करीब 30 पर्यटक मौजूद थे. सेना की रिपोर्ट के अनुसार, सात शवों को बर्फ से निकाल लिया गया है. सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू करते हुए 23 लोगों को बचाया गया, जिसमें गहरी घाटी से छह लोग शामिल हैं.

तलाशी अभियान का काम पूरा सिक्किम के एक पुलिस अधिकारी तेजिंग लोडेन लेपचा ने बताया कि लोग एक झील के पास तस्वीरें खींच रहे थे तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश का काम पूरा हो गया है. हालांकि, बचाव कार्य बंद करने से पहले एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया जाएगा.

यातायात के लिए खोला मार्ग करीब 350 लोग जो नाथू-ला से सड़क अवरुद्ध होने के कारण फंसे थे, उन्हें गंगटोक लाया गया. इस बीच, सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है.

पुलिस ने चेताया था

दिल्ली की एक महिला यात्री कविता अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने पर्यटकों को झील की ओर जाने से मना किया था. एक पुलिस अधिकारी ने कहा,पर्यटकों को खराब मौसम के कारण माइलस्टोन 13 से आगे जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन उन्होंने टूर ऑपरेटरों, ड्राइवरों को माइलस्टोन 17 तक ले जाने को मजबूर किया, जहां हिमस्खलन हुआ था.

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने घटना पर शोक जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह इस घटना से व्यथित हैं. उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना पर शोक जताया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पॉर्न स्टार के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तार

Share on Social Mediaन्यूयॉर्क . अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न फिल्म स्टार को पैसे देने से जुड़े मामले में न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया. ट्रंप ने कोर्ट में दलील […]

You May Like