हिमाचल में केंद्र हर प्रकार से मदद करेगा – जेपी नड्डा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि देवभूमि हिमाचल भीषण प्राकृतिक आपदा और त्रासदी के दौर से गुजर रही है. यहां की स्थिति देखकर हृदय व्यथित है. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है, जिसके बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि हमारे सांसद अपनी सांसद निधि का पैसा हिमाचल प्रदेश की आपदा के लिए देंगे.

नड्डा ने कहा कि यह विषय केवल राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का नहीं है. हिमाचल सरकार आपदा से निपटने के लिए जिस प्रकार की भी सहायता मांगेगी केंद्र सरकार तुरंत देगी. संकट की इस घड़ी में राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आश्वासन दिया है कि किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद चाहिए तो केंद्र हिमाचल प्रदेश के लिए कोई कमी नहीं रखेगा.

नुकसान का जायजा लिया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को नुकसान का जायजा लिया.

केंद्र ने 662 करोड़ जारी किए अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि केंद्र ने आपदा प्रभावित राज्य हिमाचल प्रदेश को 662 करोड़ रुपये जारी किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को अतिरिक्त 200 करोड़ रुपये की घोषणा की है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि केंद्र सरकार हिमाचल सरकार को हर संभव मदद देगी. उन्होंने कहा कि भूस्खलन, बादल फटने से बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात के बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार के वित्तीय प्रावधान हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान की पूर्ति के लिए अपर्याप्त हैं. राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदा की गंभीरता को देखते हुए विशेष राहत पैकेज तुरंत दिया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइसक्रीम पार्लर के सामने तीन बच्चों सहित पिता को अनियंत्रित वाहन ने कुचला, देखें वीडियो...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : एक दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर सामने आ रही है है। तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसका एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है, की […]

You May Like